
दिल्ली से नॉएडा जाने वाली बसों में यात्रियों को काफी मुश्किलो का सामना करना पड़ता है । अक्सर देखा जाता है कि बसों के परिचालक यात्रियों से ढंग से पेश नही आते । यदि आप नॉएडा जा रहे है तो जरा संभल के कंही ऐसा न हो की आपका मूड ख़राब हो जाय, जब मूड ही ख़राब हो जाएगा तो आप ही आप बताये आप कोई काम ढंग से कर पाएंगे । अक्सर देखा जाता है बस परिचालाक यात्रियों से जानवरों की तरह व्यवहार करते है यदि कोई यात्री इसका विरोध करता है तो उसे बस से निचे फेंक देने की धमकी भी देते है। ये दिल्ली सरकार का कैसा कानून है जहा बस वाले खुलेआम गुंडागर्दी करते और उनका सुध लेने वाला कोई नही है । दिल्ली सरकार हमेश महिलाओ की सुरक्ष की बात करती है , लेकिन ये बात ठेंगा नजर आती है , दिल्ली नॉएडा बसों में सबसे अधिक मुश्किलो का सामना महिलओं को ही करना पड़ता है । चुकी ये महिलाए कामकाजी होती है इसलिए इन्हे अक्सर इन बसों में यात्रा करनी पड़ती है छेरछार की घटना तो अब आम बात हो गई है । ये थाने में रिपोर्ट भी दर्ज नही करा सकती क्योंकि इन बसों में इनका रोज का आना जाना होता है। अधिकतर महिलओं का कहना है की दिल्ली नॉएडा बसों में यात्रा तो इश्वर भरोसे ही होता है ।
1 comment:
maine aapka blog dekha aur aap bilkul sahi kah rahe hai dilli jaise city me bluline bus wale ek gunde ki tarah hi bartav karte hai.
Post a Comment