Friday, June 6, 2008

महगाई ने तोड़ी कमर

दालों और खाद्यतेलों के भाव अभी भी कम नहीं हुए हैं महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है । नए आँकड़ों के अनुसार मुद्रास्फीति की दर ८.24 प्रतिशत तक जा पहुँची है. माना जा रहा है कि खाद्य तेलों की क़ीमतों ने महंगाई बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। महंगाई के और बढ़ने की ख़बरें ऐसे समय में आई हैं जब पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस की क़ीमतों में तेजी से बढोतरी हुए है। इस बीच देश में पेट्रोलियम उत्पादों के मूल्यों में वृद्धी को लेकर हो रहे विरोध प्रर्दशन जारी हैं। गौरतलब है की दुनिया के दूसरे देश भी महंगाई से जूझ रही है। वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने महंगाई पर चिंता जताते हुए कहा है कि कच्चे तेल की क़ीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी के चलते मुद्रास्फीति का यह हाल है. विपक्ष भाजपा ने बढ़ती मंहगाई को लेकर सरकार की कड़ी निंदा भी की है। प्रधानमंत्री ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए मंत्रियों को विदेशयात्राओं में कटौती करने सहित कई सलाह दी हैं। प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार को फिजू़लखर्ची रोकने को कहा है। सवाल उठता है की क्या इस तरह के कदम उठाकर मंहगाई पर काबू पाया जा सकता है?

No comments: